भारतीय जनता पार्टी के शहर और देहात के संगठन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। “अपनों का अपनों के लिए अपने मन की बात’ सेमिनार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जन लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। मंत्रियों का समूह कार्यकर्ताओं के मन की बात को कागज पर नोट कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी जाएगी। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि मंत्री विधानसभा स्तर पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लाहोटी ने बताया कि यह पहला मौका है जब सरकार के मंत्री सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कायम करने जा रहे हैं।
हर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अलग-अलग
पांचों मंत्री अलग-अलग विधानसभा स्तर पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक और सांसद मौजूद नहीं रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं से विधायक, सांसद और संगठन पदाधिकारियों के बारे में जानकारी लेंगे। 22 जुलाई को जनसंघ से लेकर पूर्व विधायक, पूर्व पदाधिकारी, वर्तमान विधायक, मंत्री और संगठन पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनसे भी फीडबैक लेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।