आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए गैर टीएसपी क्षेत्र (सामान्य) एवं टीएसपी क्षेत्र के लिए विभिन्न विषयों में वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
- आयोग द्वारा कुल आठ विषयों के पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी। आयोग को प्राप्त कुल 6468 पदों में सर्वाधिक 2295 पद संस्कृत विषय के हैं।
- इसके बाद सामाजिक विज्ञान विषय के 1531 पदों तथा हिंदी विषय के 1269 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- सबसे कम पंजाबी विषय के 18 पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
- इस परीक्षा के लिए 25 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 31 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे।
- आयोग उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी।
- यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जा सकती है।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के आएंगे। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने की संभावना है।
- आयोग ने वेबसाइट पर विस्तृत रूप से इन पदों का विवरण व अन्य शर्तें जारी की हैं।
सर्वाधिक पद संस्कृत के
विषय |
पद |
हिंदी |
1269 |
अंग्रेजी |
626 |
गणित |
442 |
विज्ञान |
248 |
सामाजिक विज्ञान |
1531 |
संस्कृत |
2295 |
उर्दू |
39 |
पंजाबी |
18 |
कुल |
6468 |