- मंत्री बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
- साथ ही उनके मन की बात पूछते हुए जान रहे हैं कि क्षेत्र में क्या-क्या परेशानी हो रही है।
- ये शिकायतें मंत्री अपनी डायरी में स्वयं ही लिख रहे हैं, ताकि कोई गलती न हो जाए।
- गुरुवार को जयपुर रोड स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर दो दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ।
- चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, राजस्व एवं देवस्थान मंत्री अमराराम चौधरी, श्रम राेजगार एवं उद्यमिता मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, उद्याेग एवं खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह और भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी ने सम्मेलन में शिरकत कर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं की वजह से बीजेपी वर्ल्ड की सबसे पड़ी पार्टी
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है।
- कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
- बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म कर भामाशाह व नरेगा जैसी योजनाओं का पैसा सीधे व्यक्ति के खाते में पहुंचाया है।
- राजस्व मंत्री अमराराम कहा कि सरकार ने राजस्व के क्षेत्र में हो रहे अत्यधिक भ्रष्टाचार को रोका है। 48 लाख 44 हजार पेंडिंग मुकदमों पर फैसला हुआ है।
- श्रम व नियोजन राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं में जोश है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है।
- श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों के 3 लाख तक का मुफ्त उपचार होगा एवं मकान के लिए डेढ़ लाख रुपए व श्रमिक की बेटी के विवाह के लिए 55 हजार रुपए मिलेंगे।
- प्रदेश मंत्री अशोक लाहोटी के कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही भारतीय जनता पार्टी ने अपने 11 करोड़ सदस्य देश में बनाए हैं।
- बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के कारण ही यह सफलता पा सके। प्रोन्नति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि हमारी सरकार देश भक्तों व शहीदों के स्मारक बनाने पर जोर दे रही है।
- किसी व्यक्ति विशेष व नेता पर नहीं। संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कहा कि पुष्कर में सावित्री माता मंदिर पर बनाया गया रोप वे सरकार की उपलब्धि है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा देहात जिला अध्यक्ष बीपी सारस्वत व धन्यवाद भाषण शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने दिया।